गोरखपुर सपा के नगर अध्यक्ष गिरफ्तार, सपाई निकाल रहे भडास
गोरखपुर सपा के नगर अध्यक्ष गिरफ्तार, सपाई निकाल रहे भडास
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
सीएम के गृह जनपद गोरखपुर में प्रदर्शन करने की योजना बन रहे समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने सोशल प्लेट फार्म फेसबुक लाइव आकर सरकार पर भड़ास निकाली और कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आखिरी सांस तक संघर्ष करते रहेंगे कृषि कानून के खिलाफ किसानों का साथ नहीं छोड़ेंगे।
बता दे की लगातार दो सप्ताह से ज्यादा से किसान दिल्ली बार्डर पर कृषि बिल के विरोध मे प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी में सपा कार्यकर्ताओं ने भी जगह—जगह किसानों के फेवर में प्रदर्शन किया और उनकी गिरफ्तारी भी हुई। कई जगहों पर तक लाठीचार्ज तक हुआ। जिसमें सपाई घायल भी हो गए। इसी क्रम में
सपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इसको लेकर पुलिस ने भी सतर्कता दिखाई और समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित धरना—प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कोतवाली पुलिस ने निवर्तमान नगर अध्यक्ष ज़ियाउल इस्लाम को टारगेट करते हुए उन्हें इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया।
नेताजी ने ग्राउंड से ही फेसबुक पर लाइव होकर सरकार और पुलिस पर अपनी भड़ास निकाला।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश





