नेपाल – कोशी बैराज को आतंकियों ने उड़ाने की दी धमकी —
नेपाल के कोशी बैराज को आतंकियों ने उड़ाने की दी धमकी —–
सोनौली कपार्यालय /महराजगंज
नेपाल मे लगातार हो रहे वर्षा से कोशी नदी मे पानी का बहाव काफी तेज हो गया है । जिसके कारण निचले हिस्से मे बाढ का प्रभाव बढ गया है अभी इस संकट से लोग चितित थे ही कि इसी बीच अत्तरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनो ने नेपाल भारत के सीमावर्ती कोशी बैरेज के पुल को उडाने की धमकी दिया है । आतंकियो के इस संम्भावना को देखते हुए पुल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की सूचना आयी है । इस कार्य को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन जैश ए मुहमद, लश्करे त्योवा, इण्डियन मुजाहिदीन जैसे सगठनो के नाम की खबर है । उक्त सूचना नेपाली मीडिया मे चर्चा का विषय बना हुआ है ।
सूत्र बताते है कि भारत मे तबाही मचाने की नियत से कोशी बैराज पर विब्फोट करने की धमकी दे रहे है । अगर एैसा हुआ तो नेपाल समेत भारत मे काफी जन धन का क्षति होने की सम्भावना है । हाला कि नेपाली प्रशासन इस सूचना को लेकर काफी चौकन्ना गम्भीर है ।





