सोनौली: कुनसेरवा विवाद में छापेमारी, तीन गिरफ्तार

सोनौली: कुनसेरवा विवाद में छापेमारी, तीन गिरफ्तार

सोनौली: कुनसेरवा विवाद में छापेमारी, तीन गिरफ्तार

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुनसेरवा चौराहे के एक पेट्रोल पंप के पास गत दिनो मालवाहक ट्रकों का विवाद इस कदर बढ़ा कि जमकर हुए मारपीट के मामले में सोनौली पुलिस ने आज तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरों के मुताबिक बीते शनिवार की देर रात को ट्रकों का विवाद गंभीर रूप धारण कर लिया। जमकर हंगामा मचा। मारपीट हुए और ट्रकों के शीशे टूट गए।
उक्त मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी शुरू किया।

शुक्रवार की देर रात  विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर
सोनौली पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम जालंधर पुत्र इंद्र भवन परसा मलिक, अरुन विश्वकर्मा पुत्र भरत वार्ड नंबर 2 धौराहरा सोनौली, गोविंद पुत्र विश्वनाथ वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी नौतनवा बताया गया है।

पुलिस ने दबोचे गये तीनो के विरूद्ध धारा 147, 148, 323, 384, 504, 427,387 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफतार का जेल भेज दिया है।
महराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे