वनटांगिया गांव:प्रधान को वोट देकर पहलीबार बनाएंगे अपने गांव की सरकार
वनटांगिया गांव:प्रधान को वोट देकर पहलीबार बनाएंगे अपने गांव की सरकार
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
आजादी के पहली बार उत्तर प्रदेश के महराजगंज वनटांगिया मे ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर वनटांगिया काफी उत्साहित है।
बता दे की उत्तर प्रदेश राज्य के महाराजगंज जनपद मे 18 वनटांगिया ग्राम के 35000 लोग आजादी के बाद पहली बार अपने समुदाय में ग्राम प्रधान के रूप में सरकार बनाने को लेकर इस समय काफी उत्साहित हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक जनपद के 18 वनटांगिया समुदाय के लोग वन ग्राम में होने के नाते 2002 में सरकार की सारी योजनाओं से वंचित थे।
2002 से 2017 तक केवल सांसद और विधायक का ही वोट करते थे, लेकिन 2017 में योगी सरकार के द्वारा सभी 18 वनटांगिया समुदाय को राजस्व गांव का दर्जा देने के बाद अब इन सभी वनटांगिया ग्रामो मे पहली बार ग्राम प्रधान का चुनाव हो रहा है। यहां के लिए पहली बार प्रधान के रूप में अपने समुदाय में सरकार बनाएंगे और अब इन सभी ग्राम वासियों के अंदर एक उम्मीद जगी है, कि अब इनके भी समुदाय का सम्पूर्ण विकाश होगा। इनके समुदाय के अच्छे दिन आएंगे ।
गांव में चुनाव को लेकर काफी चर्चाएं इन्हीं गांव से प्रधान पद के उम्मीदवार के तौर पर काफी लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
कई महिलाएं भी हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। अब इन सभी ग्राम वासियों को इंतजार है 19 अप्रैल का जब यह अपने गांव की सरकार प्रधान का वोट देकर चुनेंगे ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





