बृजमनगंज: पुलिस कर्मियों पर हमला 18 नामजद,30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बृजमनगंज: पुलिस कर्मियों पर हमला 18 नामजद,30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क:
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैनपुर में बीते बुधवार की देर रात को पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया हो गया । संघर्ष की खबर जैसे ही पुलिस को मिली कोबरा टीम मौके पर पहुंची कोबरा टीम के सिपाही विनोद कुमार और प्रीतम ने हो रहे मारपीट को रोकने का प्रयास करने लगे।
परन्तु उग्र ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर ही हमला बोल दिया। और उनपर पथराव शुरु कर दिया। पथराव में कोबरा के दोनो सिपाही घायल हो गए। और कोबरा बाइक छतिग्रस्त हो गया । घायल दोनो पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई । उनकी सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने विवाद को शांत कराया और मौजूद लोगों को हल्का बल प्रयोग कर मौके से भगाया।
घायल सिपाही विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 18 नामजद और 30 अज्ञात सहित कुल 48 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास बलवा मारपीट व जान से मारने की धमकी आपदा प्रबंधन अधिनियम सरकारी कार्य में बाधा सहित कई गम्भीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे जुट गयी है।
इस मामले मे थानाध्यक्ष बृजमनगंज ने बताया कि चैनपुर गांव में बीते बुधवार की रात में हुए संघर्ष में 48 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी का तलाश जारी है। जिन्हें शीघ्र ही
गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »