जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीख का ऐलान
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीख का ऐलान
आई एन न्यूज़ लखनऊ डेस्क:
जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिये चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। 15 जून से 3 जुलाई के बीच चुनाव होंगे। यूपी में कुछ दिनों पहले ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए थे। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना शेष है। इसकी अधिसूचना आज पंचायती राज विभाग ने जारी कर दी। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित तिथि तक आयोग चुनाव संपन्न करा लेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष के कुल पद 75 हैं। अनुसूचित जाति के लिए 16 पद आरक्षित हैं, जिनमे 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह पिछड़ी जाति के लिए 20 पद आरक्षित हैं जिनमे 7 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। महिलाओं के लिए 25 पद आरक्षित हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 27 पद अनारक्षित हैं। इन पदों पर कुल 3050 चुने हुए जिला पंचायत सदस्य अपने में से ही किसी एक को अध्यक्ष चुनेंगे। यह चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है, इसलिए राजनीतिक दलों में सियासी गुणा-भाग जारी है।





