भाजपा पर सीएम अखिलेश ने किया करारा प्रहार

भाजपा पर सीएम अखिलेश ने किया करारा प्रहार

भाजपा पर सीएम अखिलेश ने किया करारा प्रहार

_ सिद्धार्थनगर म़े सीएम की जनसभा

आई एन न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में मायावती और प्रधानमंत्री पर करारा प्रहार किया। उन्होंने जनता को चेताया कि चुनाव बाद बुआ जी भाजपा को राखी बांध सकती हैं। आगे कहा कि फर्जी डिग्री और नकल करने वाले लैपटाप की वैल्यू क्या जान सकेंगे।

 आज ११ बजे से २ बजे के बीच शोहरतगढ़ विधानसभा के कंदवा बाजार व इटवा और डुमरियागंज के लोहरौली में तीन जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि यहां उमड़ी भीड़ इस बात की गवाह है कि सिद्धार्थनगर में साइकिल की रफ्तार काफी तेज है और जिले के सभी प्रत्याशी जरूर जीतेंगे।

बुआ जी बांध सकती हैं राखी

  कंदवा की सभा के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्मंत्री मायावती पर तीखा हमला बोला और कहा कि बसपा बीजेपी की मदद कर रही है। इसलिए वह अपनी कमजोर सीटों पर अंदर से भाजपा की मदद कर रही है। उन्होंने मायावती को अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि बुआ जी चुनाव के बाद भाजपा से रक्षाबंधन की राखी बंधवाएंगी। इस षडयंत्र से आप लोग सावधान रहना।

नकल करने वाले क्या जाने लैपटाप की बैल्यूू

दूसरी तरफ इटवा में माता प्रसाद और लोहरौली में चिनकू यादव के पक्ष में आयोजित सभाओं में उन्होंने कहा कि लैपटाप का महत्व नकल करने वाले फार्जी डिगरी वाले नही समझ सकते। हमने लैपटाप मेधावी व टापर्स को दिया है। पीएम को बताना चाहिए कि क्या इन बच्चों ने नकल से टाप किया है। उन्होंने कहा कि पीएम साहब बहुत सुन ली मन की बात। आप कुछ काम तो बताइये, जो आपने किया हो।

उन्होंने कहा कि रेल पटरियों को आईएसआई से खतरा है, यह बात पीएम साहब को कौन बता रहा है। हमें दुख है कि हमारे प्रधानमंत्री जी को यह भी नहीं पता कि यूपी में १०० की सेवा भी है। उन्होंने कहा कि चुनाव विकास के नाम पर हो रहा है तो मोदी जी को बताना चाहिए कि सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच या किसी भी जिले में उन्होंने क्या किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे