सेल्फी के शौक ने ले ली 3 युवतियों की जान जाने कैसे
सेल्फी के शौक ने ले ली 3 युवतियों की जान जाने कैसे
आई एन न्यूज़ देवरिया डेस्क: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के महादेव ताल में शुक्रवार को नाव पर बैठ सेल्फी लेते वक्त नाव अनियंत्रित होने से तीन युवतियों की डूब कर मौत हो गयी थी। नाव में एक युवक समेत पांच युवती मौजूद थे। वहीं स्थानीय लोगो की मदद से दो युवती को बचा लिया गया है। वहीं तीन युवतियों की मौत के बाद परिजन रो-रोकर फरियाद कर रहे थे यदि नाव पर सेल्फी खींचने न जाती तो लड़कियां आज जिंदा होतीं।
दरअसल, भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के रामईश्वर निषाद के यहां मुंडन संस्कार था. जिसमें उनके सभी रिश्तेदार आये हुये थे. राम ईश्वर के मुताबित मुंडन संस्कार होने के बाद शाम को उनके यहाँ आई पांच युवतियां व एक युवक गाँव के बाहर महादेव ताल में गयी थीं।
नाव में बैठ कर कर फ़ोटो ले रही थीं, तभी अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें युवक समेत पांचों युवतियां डूब गईं। वहीं तालाब पर कुछ लोगों ने उन्हें देखा और शोर किया तब सभी गांव वालों ने ताल में कूद कर पांचों को बाहर निकाला. जिसमें तीन युवती रतन उम्र 18, नंदन उम्र 18 व ऋतु उम्र 17 की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दो युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने तीनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती दोनों युवतियों से घटना की जानकारी ली. इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि गड़ेर गाँव मे नाव पलटने से तीन युवतियों की मौत हुई है. और दो युवतियों और एक युवक को बचा लिया गया है. जिनका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है घटना की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश





