बकरीद में गोवंश व प्रतिबंधित पशु की न करे कुर्बानी–मुख्यमंत्री

बकरीद में गोवंश व प्रतिबंधित पशु की न करे कुर्बानी--मुख्यमंत्री

बकरीद में गोवंश व प्रतिबंधित पशु की न करे कुर्बानी–मुख्यमंत्री

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उ०पु० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार बकरीद पर भी सख्ती रखने का निर्देश दिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में 21 जुलाई को किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही किसी भी जगह पर 50 या इससे अधिक लोगों को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी नजर रखें कि बकरीद पर गोवंश, ऊंट व प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। इसके साथ ही साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर स्पष्ट कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं की जाएगी। इसके लिए चिन्हित स्थलों या फिर निजी परिसरों का ही उपयोग किया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी जगह पर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।
उत्तर प्रदेश के कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज मोहल्ले की मस्जिदों में ही अदा करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस वर्ष भी नमाज ईदगाह में नहीं होगी। मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने अपील की कि सभी अपनी मस्जिदों में गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा करें।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे