सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ , यूपी० की जनता का पहली पसंद

सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ , यूपी० की जनता का पहली पसंद

सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ , यूपी० की जनता का पहली पसंद

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
यूपी० में वर्ष 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी तैयारी में लगी है। 2022 के चुनाव में नतीजे जो भी हों, लेकिन फिलहाल भाजपा के लिए सत्ता में वापसी उतनी चुनौतीपूर्ण नहीं नजर आ रही।
एक न्यूज एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, स्वतंत्र एजेंसी मैटराइज न्यूज के उत्तर प्रदेश में कराए गए सर्वे में जनता ने भाजपा पर फिर विश्वास जताया है, जबकि मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ पहली पसंद बने हुए हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार के कोविड प्रबंधन पर 45 फीसद लोगों ने संतुष्टि की मुहर लगाई है। विधानसभा चुनाव की सरगर्मीयो के बीच उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 12 से 22 जुलाई के बीच कुल 37,500 लोगों के बीच कराए सर्वे में कोरोना की दूसरी लहर के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार की स्थिति का आकलन किया गया।
इस सर्वे के अनुसार, अधिकांश ने योगी आदित्यनाथ सरकार में विश्वास व्यक्त करते हुए संदेश दिया कि अगर तुरंत विधानसभा चुनाव हो जाएं तो भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल होगी। 2022 में विधानसभा चुनाव में मतदान का आधार के बारे में सबसे ज्यादा 22 फीसद लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार, दूसरे नंबर पर 12 फीसद जनता ने कहा कि सरकार के कामकाज के आधार पर वोट करेंगे, जबकि 10 फीसद लोग पार्टी के आधार पर वोट करेंगे। कामकाज के आधार पर सीएम योगी आदित्यनाथ 46 फीसद मत के साथ सबसे ऊपर रहे, जबकि 28 फीसद ने मायावती को और 22 फीसद ने अखिलेश यादव को बेहतर मुख्यमंत्री बताया।
बता दे की सभी दलों ने चुनाव को देखते हुए अपनी दौड़ को गति प्रदान पर दी है। बहुजन समाज पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कमर कस ली है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे