सभी विरोधियों ने किया यूपी० के साथ अन्याय– नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

सभी विरोधियों ने किया यूपी० के साथ अन्याय-- नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

सभी विरोधियों ने किया यूपी० के साथ अन्याय– नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

आई एन लखनऊ डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण महोत्सव का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद के बाद राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीते दशकों में उत्तर प्रदेश को हमेशा राजनीति के चश्मे से देखा गया। दिल्ली के सिंहासन का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसका सपना देखने वाले तो बहुत से लोग आए और गए लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा की उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रिम भूमिका निभा सकता है। किसी ने वंशवाद, किसी ने परिवार के लिए और किसी ने अपने राजनीतिक स्वार्थवश यूपी को इस्तेमाल किया। अपने स्वार्थ में डूबे इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को आॢथक समृद्धि से जोड़ा ही नहीं बल्कि खुद को समृद्ध किया। अब उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों के कुचक्र से बाहर निकल आया है। उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन का पावर हाउस बन सकता है, यह विश्वास हाल के वर्षों में बना है।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, सुल्तानपुर, सहारनपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के एक-एक लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में इस कार्यक्रम से जुड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त की तारीख के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दो वर्ष पहले इसी तारीख को संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार और सुविधाओं में भागीदार बनाया गया था। बीते वर्ष इसी तारीख को कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों वर्ष बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की ओर कदम बढ़ाया था। आज ओलंपिक में हमारे युवाओं ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। आज ही उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण के लिए यह पुण्य आयोजन हो रहा है। ऐसे समय में जब देश के युवा भारत के लिए नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं और गोल पर गोल दाग रहे हैं, वही हमारे देश में कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में लगे हैं। देश कैसे बदल रहा है, क्या हासिल कर रहा है, इससे इन लोगों को कोई सरोकार नहीं है। वह देश की भावना को आहत करने में जुटे हैं, संसद की कार्यवाही में बाधा डालकर जन भावना का निरंतर अपमान कर रहे हैं। जब देश का हर नागरिक कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में जी-जान से जुटा है तो यह लोग देशभक्ति के काम को रोकने की स्पर्धा में लगे हैं। देश की जनता ऐसी देश विरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकती। उनके मंसूबों को नाकाम कर देश हर कठिनाई से पार पाकर आगे बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे