अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि आज, जितेन्द्र जायसवाल ने दी श्रद्धांजलि
अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि आज, जितेन्द्र जायसवाल ने दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजनेता स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पूर्णतिथि मनाई गई । नौतनवां नगर के रेलबे स्टेशन चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल द्वारा माल्यार्पण कर व पुष्पवर्षा कर स्व वाजपेयी जी की तीसरी पुण्यतिथि मनाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री कबि हदय थे और हिंदुस्तान ही नही विदेशनीति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी उनका लोहा माना जाता था ।देश की संसद में उनका उदबोधन विपक्षी सांसदों व पार्टियों के अलावा देश भी गम्भीर से सुनता था । भाजपा नेता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति व ताकत में हम अगर सामरिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए है ।तो उसमें स्व बाजपेयी जी की महत्वपूर्ण भूमिका है । परिस्थितियों की नब्ज को पहचानने में उन्हें महारथ हासिल था ।
इसी क्रम में पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जमीन से उठाने में और देश मे स्वीकार्यता दिलाने में उनकी योगदान देश के साथ साथ पार्टी के लिए हमेशा प्ररणा श्रोत रहेगा । गांव को सड़कों सर जोड़ने और देश के गरीबो बंचितो दलितों नौजवानों शोषितो व महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं व उनके उत्थान के लिए उनके प्रयासों को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा । इस अवसर पर किशन मद्देशिया, करन गुप्ता, आदित्य मद्देशिया, प्रहलाद गुप्ता, आकाश गौड़,राज गौड़,विकास गुप्ता,रामजनम शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





