नौतनवा- मोहर्रम त्यौहार मे ताजिया लेकर निकले लोगो को पुलिस ने रोका नोकझोंक
नौतनवा- मोहर्रम त्यौहार मे ताजिया लेकर निकले लोगो को पुलिस ने रोका नोकझोंक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
कोरोना के तीसरी लहर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सरकार ने कोविड नियमों के तहत आज मुहर्रम के त्यौहार पर सार्वजनिक जगहों पर किसी भी तरह का जुलूस या मजलिस ( भीड़ भाड़ ) करने पर रोक लगाई थी लेकिन वहीं पर महाराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए ताजिया लेकर सड़क पर उतर गए और भीड़भाड़ कर जुलूस की तरह निकल पड़े वही तुरंत नौतनवा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब रोका तो ताजिया लेकर निकले लोग नौतनवा पुलिस से उलझ पड़े मामला बिगड़ता इसके पहले पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थित को संभाल लिया। फिलहाल किसी तरह पुलिस ने नियमों का पालन कराते हुए एक एक कर ताजिया ले जाने की अनुमति दी ।
आज शुक्रवार के तीसरे पहर नौतनवा मे आज जयहिन्द चौराहे के पास लोग कोरोना नियमो को तोड़ते हुए ताजिया लेकर सड़क पर निकल पड़े जिसके बाद नौतनवा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताजिया ले जा रहे लोगो को रोक नियमो का पालन कराते हुए एक एक कर ताजिया कर्बला ले जाकर दफन करने की सलाह दी तो कुछ मुस्लीम सम्प्रदाय के लोगो ने इसका विरोध करना शुरू किया जिस पर पुलिस काफी मशक्त के बाद मामला शांत कराया और ताजिया दफन कराने मे जुट गये ।
इस मामले मे नौतनवा सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि कोरोना नियमो का सख्ती से पालन कराया जा रहा है । सभी चौक चौराहा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


