नौतनवा कैम्प–एसएसबी जवान ने खुद को चाकू मार कर किया घायल

नौतनवा कैम्प--एसएसबी जवान ने खुद को चाकू मार कर किया घायल

नौतनवा कैम्प–एसएसबी जवान ने खुद को चाकू मार कर किया घायल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के दो मुहान घाट एसएसबी हेड क्वार्टर में में तैनात एक जवान ने खुद को चाकू मार कर अपने को घायल कर लिया है।
शुक्रवार की सुबह एक जवान ने दोमुहान घाट स्थित एसएसबी कैंप में ही खुद को चाकू मार लिया, चाकू सीने और पेट के बीच में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैंप में तैनात जवानों की नजर उन पर पड़ी तो उसकी सूचना भी अधिकारियों को दी गयी और आनन-फानन में उसे नौतनवा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर अब जवान की स्थिति में काफी सुधार है, और वह खतरे से बाहर है। एसएसबी के 66 वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट कहना है कि जवान मुकेश वर्मा पारिवारिक कलह को लेकर काफी दिनों से अवसाद में था और जिसका इलाज भी चल रहा है । शुक्रवार को उसने एकाएक खुद को चाकू मार लिया जानकारी होते उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है अभी वह खतरे से बाहर है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे