सोनौली के व्यापारियों से शिवम ने लिया आशीर्वाद, समस्याओं से हुए रूबरू
सोनौली के व्यापारियों से शिवम ने लिया आशीर्वाद, समस्याओं से हुए रूबरू
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली के व्यापारियों से मिलकर शिवम त्रिपाठी उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और तत्काल उसके निस्तारण का निर्देश भी निर्गत किया।
आज गुरुवार की शाम को सोनौली कस्बे में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई रुपेश अग्रवाल के कपड़े की दुकान पर बड़ी संख्या में सोनौली नगर के व्यापारी उपस्थित हुए शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने वहां पहुंचकर सभी का अभिवादन किया लोगों से आशीर्वाद लिया। उपस्थित सभी व्यापारियों से बारी बारी से उनका कुशलक्षेम पूछा और समस्याओ की जानकारी ली।
व्यापारियों ने मुख्य रूप से बिजली की समस्या से श्री त्रिपाठी को अवगत कराया। श्री त्रिपाठी ने जल्द ही उनके समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से मेरे पूज्य पिता जी आप के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करने का कार्य करते थे आप के स्नेह और आशीर्वाद से आप लोगों के मान सम्मान की रक्षा एवं नगर के विकास के लिए हम दृढ़ संकल्पित हूँ।
सोनौली नगर के व्यापारियों में मुख्य रूप से व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बबलू सिंह,रूपेश अग्रवाल,मुकेश जायसवाल,सरदार विक्की सिंह,प्रताप मद्धेशिया,पप्पू सिंह,रामानन्द रौनियार,अमित गुप्ता,राहुल अग्रवाल,सुनील गुप्ता,हरिश्चन्द जायसवाल, जोगिंद्र मद्धेशिया, कक्के, सबदर अली,राजेश अग्रवाल,श्रीनिवास जायसवाल,ओमप्रकाश अग्रहरि,शशि जायसवाल,गुरु मद्धेशिया,मोनू खान,इमरान अंसारी,मोनू वर्मा,राजू सिंह,चिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





