अध्यापक से घूस लेते पकड़ा गया ​​​​​शिक्षा निदेशालय का प्रधान सहायक

अध्यापक से घूस लेते पकड़ा गया ​​​​​शिक्षा निदेशालय का प्रधान सहायक

अध्यापक से घूस लेते पकड़ा गया ​​​​​शिक्षा निदेशालय का प्रधान सहायक

आई एन न्यूज लाखनऊ डेस्क:

सरकारी विभागों और खासतौर पर शिक्षा विभाग में घूसखोरी पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। वहां हर काम के लिए बाबुओं को पैसे देने पड़ते हैं, वरना लंबे समय तक लोगों को चक्कर काटना पड़ता है। अब इन बाबुओं की नकेल कसने के लिए विजिलेंस को लगा दिया गया है। ताजा मामले में शिक्षा निदेशालय के प्रधान सहायक अनिल कुमार को विजिलेंस ने घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा कायम कराते हुए दाखिल किया गया है। अभियुक्त ने एक सहायक अध्यापक को वेतन दिलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। पकड़ा गया आरोपित कीडगंज का रहने वाला है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसपी विजिलेंस अभिषेक महाजन ने बताया कि मीरजापुर जिले के कछवा स्थित गांधी इंटर कालेज में एक सहायक अध्यापक है। उसे विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया था। सहायक अध्यापक 19 जनवरी 2018 से 31 अक्टूबर 2018 तक निलंबित रहा। फिर वह बहाल हो गया, मगर निलंबन अवधि के दौरान जो वेतन उसे मिलना था, वह नहीं मिला। उसे बकाया वेतन के करीब तीन लाख रुपये पिछले तीन साल से नहीं मिल रहा था। तब शिक्षा निदेशालय के प्रधान सहायक अनिल कुमार ने सहायक अध्यापक से तीन लाख रुपये का 10 फीसद बतौर रिश्वत मांगी और काम कराने के लिए कहा था। इससे परेशान सहायक अध्यापक ने मामले की शिकायत प्रयागराज विजिलेंस टीम से की। विजिलेंस इंस्पेक्टर ने गोपनीय जांच में आरोप सही पाया। बताया गया कि गुरुवार दोपहर जब अनिल कुमार सहायक अध्यापक से 30 हजार रुपये घूस ले रहा था, तभी विजिलेंस टीम ने उसे कार्यालय के पास गेट के निकट रंगे हाथ दबोच लिया। उसके पास से 30 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को अभियुक्त को वाराणसी स्थित एंटी करप्सन कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रधान सहायक की गिरफ्तारी से शिक्षा निदेशालय के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे