महाराजगंज– फरेंदा क्षेत्र में सीएम योगी ने बाटे राहत सामाग्री
महाराजगंज– फरेंदा क्षेत्र में सीएम योगी ने बाटे राहत सामाग्री
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को महाराजगंज में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। बृजमनगंज विकास खंड में स्थित जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरण किए। इसके पहले उन्होने सिद्धार्थनगर जिले का भी दौरा किया और उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लगातार 15 दिनों तक बारिश के कारण नेपाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 15 से 20 जनपद प्रभावित हुए हैं।
इन जिले के लोगों के भविष्य को लेकर सरकार चिंतित है। किसानों की फसल चौपट हो गई है। कई घर तबाह हो चुके हैं, जिन्हें राहत देने का काम तेजी से शुरू किया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्य मे लगाया गया है। कहीं कोई कमी नहीं रहने पाएगी। उन्होंने यह भी कहां कि
बाढ़ राहत व बचाव कार्य की समीक्षा करने व संवेदना व्यक्त करने यहां आया हूं। प्रशासन को सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि बाढ़ के बाद बीमारी फैलती है, इसके लिए पांच से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, महिला विकास व ग्राम्य विकास विभाग मिलकर सभी बाढ़ पीड़ित परिवार की स्क्रीनिग करेगा और स्वच्छता, शुद्ध पेयजल व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
बाढ़ में हर परिवार तक क्लोरीन की गोली पहुंचाई जाय। शुद्ध जल की व्यवस्था में कोई कमी न रहने पाए। बाढ़ या बारिश से किसी का मकान ध्वस्त हुआ हो तो 95 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश गए हैं। नदी में विलीन घर के मकान मालिक को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ मिलेगा। उसका बाजार में मुख्यमंत्री 250 बाढ़ पीड़ित परिवार से मिले। उनके बच्चों को पुचकारा और महिलाओं से बातचीत की। एक-एक कर सभी पीड़ितों तक पहुंचे और उनकी बातें सुनीं।
इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रविदास आदि मौजूद रहे।
(पूरी खबर थोड़ी देर में)
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





