सरदार पटेल और जिन्ना को लेकर यूपी० के सीएम योगी बोले

सरदार पटेल और जिन्ना को लेकर यूपी० के सीएम योगी बोले

सरदार पटेल और जिन्ना को लेकर यूपी० के सीएम योगी बोले

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल और मोहम्मद अली जिन्ना को एक जैसा बताने पर बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. योगी ने शनिवार को औरैया में कहा कि, ‘मोहम्मद अली जिन्ना और सरदार पटेल एक जैसे नहीं हो सकते. सरदार पटेल देश की रियासतों को एक करके भारत को जोड़ने वाले नेता हैं तो दूसरी तरफ मोहम्मद अली जिन्ना भारत को तोड़ने वाले हैं. जो लोग सरदार पटेल और जिन्ना को एक जैसा बताने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे सतर्क रहना होगा. ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। आजादी के बाद सरदार पटेल ने 500 से अधिक देशी रियासतों का विलय करके भारत को एक किया था. उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है।
योगी ने शनिवार को औरैया में कहा कि, दंगा करने वाले की अब सात पीढियां तक दंगा नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि, 70 सालों में प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कालेज बने, लेकिन बीजेपी 75 जिलों में मेडिकल कालेज देने जा रही है. माफियाओं के ऊपर बुलडोजर चल रहा है तो उनको संरक्षण देने वाले पर भी बुलडोजर चलेगा. त्योहारों पर पहले छोटे व्यापारियों को लूटा जाता था। दंगा करने वाले लोग दंगा करते थे. योगी ने कहा कि, ‘मैंने यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी कर दी है कि, अब दंगा करने वालों की सात पीढियां तक दंगा नहीं करेंगी. हमने प्रदेश में सबका विकास किया है, लेकिन किसी का तुष्टिकरण नहीं किया है। उन्होंने कहा कि, राजनीति के आपराधीकरण को रोकना होगा।
योगी ने कहा कि, ‘डीजल पैट्रोल के दाम घटने से लोगों को महंगाई से राहत मिली है. योगी ने कहा कि, हमने यूपी के गरीबों को फ्री में उपचार, फ्री में वैक्सीन और फ्री में अन्न दिया. हम फ्री में वैक्सीन देने के लिए मोदीजी को धन्यवाद देते हैं।
ये कहा था अखिलेश यादव ने
31 अक्टूबर को हरदोई में विजय रथ लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़ कर बैरिस्टर बन कर आए थे. एक ही जगह पर पढ़ाई-लिखाई की। वह बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई. अगर उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा होगा तो वह पीछे नहीं हटे. एक विचारधारा जिसने पाबंदी लगाई। अगर किसी ने पाबंदी लगाई थी लौह पुरुष सरदार पटेल ने पाबंदी लगाने का काम किया था. आज जो देश की बात कर रहे हैं वह हमें और आपको जाति और धर्म में बांटने की बात कर रहे हैं। अगर हम जाति और धर्म में बंट जाएंगे तो हमारे देश क्या होगा. दुनिया में हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान यही है।
उ०प्र०।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे