यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर दलों का सियासी दांव पेंच हुआ तेज
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर दलों का सियासी दांव पेंच हुआ तेज
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
यूपी में अपनी गहरी पैठ बनाने के लिए लोक जन समाज पार्टी (भारत) फ्री वाला नया चाल चला है। प्रदेश के
किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को एजेंडे के केंद्र में रखकर सतीश कुमार चतुर्वेदी ने वादों का झड़ी लगा दी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी ने प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोजसपा (भा) अगर सत्ता के हिस्सेदारी में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन, लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी, जबकि किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान का बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा, जबकि बाद के बिजली के बिल का आधा पैसा माफ किया जाएगा।
2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जन समाज पार्टी (भारत) का जोर पूरा यूपी फोकस है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। पिछले दिनों यूपी में हुए बड़े मुद्दों में भी लोजसपा ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की। लखीमपुर हिंसा में मौत का मामला। सभी मामलों में सतीश कुमार चतुर्वेदी ने सबसे पहले पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके लोक जन समाज पार्टी (भारत) की छवि बनाने की कोशिश की है। पार्टी की
प्रतिज्ञा झस प्रकार है।
टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी,सरकार हिस्सेदारी होने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को फ्री इलाज, छात्राओं को स्मार्टफोन, लैपटॉप व इलेक्ट्रानिक स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ
गेहूं व धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये व गन्ना किसान पाएंगे 400 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान
बिजली बिल सबका हाफ व कोरोना काल का बकाया साफ। कोरोनाकाल में आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को देंगे 25 हज़ार प्रदेश के 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार एवं संविदाकर्मियों का नियमितीकरण, प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय के रूप में अंश दान, एंव कोरोना काल में सभी विद्यालय वाहनों का टैक्स माफ किया जायेगाl
लोक जन समाज पार्टी (भारत) की सबसे बड़ी शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता हैl उनका समर्पण और संघर्ष, सेवा भाव सराहनीय भी होता है और अनुकरणीय भीl हम उनके कोशिश को सलाम भी करते हैं और हाथ बढ़ा कर उनका सम्मान करते है।
उत्तर प्रदेश।





