अखिलेश के साइकिल पर सवार होगीं अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा

अखिलेश के साइकिल पर सवार होगीं अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा

अखिलेश के साइकिल पर सवार होगीं अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क : यूपी० में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस लिया हैं। इसी क्रम में सभी छोटे-बड़े दल एक दूसरे के साथ आ रहे हैं। वही बीतें बुधवार को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच बात-चीत के दौरान दोनों दलों में गठबंधन पर सहमति बन गई है। बहुत जल्द कृष्णा पटेल भी अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करती नजर आएंगी। उन्होंने कहा है कि गठबंधन के तहत मिलने वाली सीटों पर भी जल्द फैसला होगा। बुधवार को सपा नेता संजय सिंह ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद से आप के साथ भी गठबंधन को लेकर चर्चा हो रही है।
सूत्रो के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में सीटों के साथ जातिवार जनगणना समेत कई मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। बहुत जल्द उनकी पार्टी अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाकर सपा के साथ संयुक्त सरकार प्रदेश में बनेगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे