संकटों से घिरा मुलायम सिंह यादव का विशाल कुनबा- –जाने कैसे
संकटों से घिरा मुलायम सिंह यादव का विशाल कुनबा- –जाने कैसे
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब सिर पर है, तो यूपी में सक्रिय तमाम पार्टियों पर निगाह जाती है। ऐसे में भारतीय राजनीति के सबसे बड़े कुनबे पर ध्यान जाना भी लाजिमी है।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुनबा है। 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी थी मुलायम सिंह यादव ने। उसके बाद से अबतक उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जमीन पर मुलायम सिंह का कुनबा लगातार फैलता रहा। मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव और भाई शिवपाल सिंह यादव समाजवादी कुनबे के महत्वपूर्ण चेहरे के रूप में उभरे।
यह भी बता दे कि मुलायम सिंह यादव तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार यूपी की कमान उन्होंने 5 दिसम्बर 1989 को संभाली जो उनके पास 24 जनवरी 1991 तक रही। फिर दूसरी बार तब जब उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन कर लिया था, इस बार 5 दिसंबर 1993 से 3 जून 1996 तक वे मुख्यमंत्री रहे। फिर 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में मुलायम की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी सत्ता में आई और इस बार भी 29 अगस्त 2003 को मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। वे 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यत्री रहे। मुलायम सिंह यादव केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में यादव समाज के सबसे बड़े नेता के रूप में मुलायम सिंह की पहचान है। जो इस समय राजनीतिक संकटों से घिरा हुआ है।( सूत्र)





