नौतनवा –रामलीला मंचन से हमें सीख लेनी चाहिए—अशोक जायसवाल
नौतनवा –रामलीला मंचन से हमें सीख लेनी चाहिए—अशोक जायसवाल
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क;
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के बेलवां चौराहे पर हो रहे रामलीला मंचन का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जायसवाल ने फीता काटकर उदघाटन किया।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हम सभी को श्री राम जैसे आदर्श प्रस्तुत करने चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि रामलीला को भारत की एक प्राचीन परंपरा है। रामचरित मानस समाज की मर्यादा , भारतीय संस्कृति व संस्कार का महान ग्रंथ है। इसे भारतीय समाज की संस्कारशाला कहां जा सकता है। उन्होंने अपने सम्बोधन में समाज के लोगो से प्रभु रामायण के आदर्श पात्रोंसे जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को उनका अनुसरण करना चाहिए । तभी इस रामलीला मंचन का उद्देश्य सफल होगा।
इस मौके पर राजेश जायसवाल,ओम प्रकाश चौरसिया, वीरेंद्र, मुनीब चौरसिया, पवन सिंह, अनिरुद्ध चौरसिया, जयप्रकाश, भोला, पप्पू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





