कोल्हुई –दबंग ने निरीह महिला को दौड़ा-दौड़ा कर चौराहे पर लाठियों से पीट कर किया अधमरा
कोल्हुई –दबंग ने निरीह महिला को दौड़ा-दौड़ा कर चौराहे पर लाठियों से पीट कर किया अधमरा
आई एन न्यूज़ कोल्हुई डेस्क:
महिलाओं को सम्मान देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं को सरेराह चौराहे पर जिस तरह से बुरी तरह दबंगों द्वारा दौड़ा कर पीटा जा रहा है उसका एक नजारा कल कोल्हुई थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर देखने को मिला।
दबंगों द्वारा महिला के साथ किए जा रहे तांडव को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरों के मुताबिक शनिवार की शाम को कोल्हुई थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर एक आवश्यक कार्य से गयी प्रेमशिला पांडे पर उसी गांव का दबंग मनगढ़ व्यक्ति एका एक महिला पर डंडे से बौछार कर दिया और उसे दौड़ाकर मारने लगा। महिला डंडे की पिटाई से चोटिल होकर गिर गयी उसके बाद भी उसे पीटता रहा। जिसके कारण महिला के गुप्त स्थानों पर भी गंभीर चोटें लग गई हैं। दबंग के इस तांडव को जब तक लोग समझ पाते दबंग युवक महिला के गले से उसका मंगलसूत्र छीन कर को फरार हो गया। किंतु कुछ दूर भागने के दौरान ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला प्रेमशिला पांडे ने कोलुहई पुलिस को तहरीर देकर उक्त दबंग व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कल रात से लेकर अब तक थाने का गणेश परिक्रमा कर रही हैं । पुलिसकर्मियों से न्याय की भीख मांग रही है, लेकिन पुलिस उनकी एक नहीं सुन रही है।
प्रेमशिला पांडे ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया है कि पुलिस उनकी तहरीर को ले लिया है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। दबंग व्यक्ति काफी प्रभावशाली और पैसा वाला व्यक्ति है। जिसके कारण उनका मुकदमा पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। आज भी वह घायल अवस्था में थाने परिसर में मौजूद हैं। घायल प्रेमशिला पांडे ने यह भी कहा है कि पुलिस अगर हमारा मुकदमा दर्ज नहीं किया तो हम थाने के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष यसवंत चौधरी ने कहा की तहरीर मिल गयी हैं। मुकदमा लिखा जा रहा है। कार्रवाई होगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





