नौतनवा– पूजा अर्चना के बाद आठवें दिन भी निकली भारत माता की रथ यात्रा

नौतनवा-- पूजा अर्चना के बाद आठवें दिन भी निकली भारत माता की रथ यात्रा

नौतनवा– पूजा अर्चना के बाद आठवें दिन भी निकली भारत माता की रथ यात्रा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
स्वाधीन भारत के 75 वर्ष पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में 21 नंबर से निकाली गई भारत माता रथ यात्रा के आठवें दिन हिंदू युवा वाहिनी के नौतनवा स्थित कार्यालय से भारत माता की पूजा आरती के बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष , नरसिंह पांडे ने भारत माता की आरती और पूजन के बाद कार्यालय से क्षेत्र के लिए रवाना किया। रथ यात्रा महदेइया ,बडहरी भगवानपुर ,अहिरौली, रेहरा, बेलभार सेखुआनी, शिवपुरी, शेवतरी, झिगटी, पड़ौली होते हुए वापस, नौतनवा आया। जगह जगह ग्रामीणों और बच्चों द्वारा भारत माता रथयात्रा का स्वागत किया गया और आरती उतारी गई इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि आजाद भारत में हम सभी लोग सांस ले रहे हैं । हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम देश के शहीदों के बलिदान को याद रखे तथा राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ कर देश के विकास में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको इस राष्ट्र के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए देश को आजाद कराने के लिए इस देश के महापुरुषों ने एक लंबे समय तक संघर्ष किया है। तथा अपने प्राणों की आहुति दी तब इस देश को आजादी मिली है । हम आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। आइए हम सब मिलकर स्वाधीन भारत के 75 वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्सव मिलजुल कर मनाएं तथा अपने वीर शहीदों को नमन करें।
इस अवसर पर हिंदू वाहिनी के ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्त मुकेश यादव सच्चिदानंद मिश्रा राम प्रसाद चौधरी रामप्यारे यादव संजय भट्ट सुनील त्रिपाठी अश्वनी त्रिपाठी नागेंद्र प्रसाद विजय प्रसाद महेश प्रसाद कौशल आप लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे