नौतनवा -एनसीसी का मनाया गया 73 वा स्थापना दिवस

नौतनवा -एनसीसी का मनाया गया 73 वा स्थापना दिवस

नौतनवा -एनसीसी का मनाया गया 73 वा स्थापना दिवस
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 73वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आज राजीव गांधी पीजी कालेज नौतनवा में NCC दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि NCC 102 यूपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर (सीओ) अखिलेश मिश्रा ने झंडारोहण कर किया। तदुपरांत कालेज के प्रबंधक डॉ0 अजीत मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने NCC कैडेटों की शंकाओं का क्रमवार निदान किया और NCC के इस 48 वर्षो के सफल सफर को विस्तार से बताकर कैडेटों में देशभक्ति भावना का संचार किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री त्रिपाठी ने बताया कि “NCC पूरे विश्व का सबसे बड़ा वालंटियर आर्गनाइजेशन हैं,और इस ड्रेस को पहनने वाला कैडेट आम से खास हो जाता हैं और उसे अलग तरह की अनुभूति होती हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के बारे में बताते हुए कहा कि “हम सब राष्ट्र के प्रहरी है। राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्य निष्ठा NCC की मर्यादा हैं, इसका ध्येय एकता, अखण्डता और अनुशासन स्थापित करना हैं यह युवाओ मे देशभक्ति की भावना पैदा करने में अहम भूमिका निभाता हैं।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या अर्चना पाण्डेय व जय प्रकाश त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर इन्टरकालेज के प्रधानाचार्य जनमेजय सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय,सर्वजीत सिंह,नंदकिशोर मिश्रा,तूल बहादुर थापा, प्रियंका जाय0,रिया सिंह,संगीता राय के अलावा बड़ी संख्या मे NCC कैडेट्स उपस्थित रहे। 

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे