साहब मुझे चौकी इंचार्ज नौतनवा से बचा लीजिए!
साहब मुझे चौकी इंचार्ज नौतनवा से बचा लीजिए!
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
साहब मुझे चौकी इंचार्ज नौतनवा से बचा लीजिए! मुझे जेल भेजने के लिए साहब परेशान हैं।
उक्त बातें आज रविवार की दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के नौतनवा स्थित कैंप कार्यालय पर जितेंद्र जायसवाल से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैरियहवां निवासी हशमत अली पुत्र मोहलत अली ने चौकी प्रभारी नौतनवा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, चौकी इंचार्ज साहब आज मेरे घर जाकर हमारी पल्सर बाइक उठा लाए हैं। जिसका नंबर यूपी 56A4822 है। चौकी प्रभारी मुझसे बार-बार पैसे की डिमांड कर रहे हैं। इसके पहले भी मेरे पुत्र को मारपीट के मामले में थाने पर बैठा कर मुझसे एक लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे । मैंने नहीं दिया तो उसे 151 में चालान कर दिया, और बार-बार मेरी दुकान पर पहुंच कर मुझे धमकाते फिर रहे हैं।
आज रविवार की दोपहर को बैरियहवां गांव में स्थित मेरे किराने की दुकान पर पहुंच कर मेरी पल्सर बाइक उठा लाए है। और उसे वापस देने बदले पैसे की मांग कर रहे है।
हसमत अली ने यह भी लिखा है कि चौकी प्रभारी मेरे दुकान पर आकर मुझसे कहते हैं कि 6 महीना हो गए मुझे चौकी पर आये लेकिन तुम एक दिन भी मुझसे मिलने नहीं आए। तुम्हें कोई बचा नहीं पाएगा।
ध्म प्रार्थी थक हार कर मुख्यमंत्री सहित पुलिस उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति से मैं स्वयं मिलकर उसकी पीड़ा सुनूंगा और आवश्यक कार्रवाई होगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





