सोनौली- इंडिगो कार और बाइक सवार का आमने सामने भिड़ंत, युवक की मौत
सोनौली- इंडिगो कार और बाइक सवार में आमने सामने भिड़ंत, युवक की मौत
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के काली मंदिर के पास बाइक और इंडिगो कार के आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जब कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
खबरों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को इंडिगो कार यूपी 53 AU 7172 सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। उक्त कार अभी सोनौली कोतवाली क्षेत्र के गजर ज्योतियां गांव के पास पहुंचा ही था कि गोरखपुर की तरफ से आ रही बाइक नंबर यूपी 56p 0918 बजाज डिस्कवर को लेकर जा रहे युवक से आमने सामने भिड़ंत हो गया। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस ने युवक को रतनपुर स्वास्थ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के दोगहरा गांव निवासी मोनू अंसारी पुत्र जीनत बताया गया है। पुलिस ने इंडिगो कार को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





