नौवें दिन भी दर्जनभर गांव में पहुंची भारत माता रथ यात्रा

नौवें दिन भी दर्जनभर गांव में पहुंची भारत माता रथ यात्रा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत 21 नवंबर से नौतनवा ब्लॉक में निकाली गई भारत माता रथ यात्रा आज नौवें दिन मंगलवार की सुबह 4स बजे हिंदू युवा वाहिनी के नौतनवा स्थित कार्यालय से संगठन के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता के पूजन और आरती के बाद नौतनवा कार्यालय से क्षेत्र के लिए रवाना किया ।
रथ यात्रा पेडारी, सेखुआनी, तरैनी गोहर गड्डी, देवघट्टी, नरायनपुर, अमहवा ,बेलहिया, मगलापुर, डगरुपुर खैरहवा जंगल, जिगिनिहवा, होते हुए सीहाभार, समय माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ ।
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहां की स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष और चुनौतियों में में तमाम गुमनाम क्रांतिकारी भी शामिल हुए थे, जिन्होंने अपना बलिदान दिया था।
श्री पांडे ने यह भी कहा कि अमृत महोत्सव का यह अभियान उनके संघर्षों और उपलब्धियों के बारे में आम जनमानस को जानकारी दे रहा है।
इस रथयात्रा में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्त विशाल वर्मा रामप्यारे यादव उमेश साहनी अंशुमान वरुण मुकेश यादव संदीप सिंह कृष्ण कुमार पांडे प्रिंस पांडे रामानंद चौहान अनिल यादव बृज नारायण मिश्र सुनील गौड़ गोविंद मद्धेशिया रविंद्र कुमार लालजी साहनी कौशल पासवान चिनक साहनी साकिर आदि लोग शामिल रहे।