नौतनवा– तेंदुए के खौफ से ग्रामीण दिन और रात गांव के बाहर कर रहे पहरा

नौतनवा-- तेंदुए के खौफ से ग्रामीण दिन और रात गांव के बाहर कर रहे पहरा

नौतनवा-- तेंदुए के खौफ से ग्रामीण दिन और रात गांव के बाहर कर रहे पहरानौतनवा– तेंदुए के खौफ से ग्रामीण दिन और रात गांव के बाहर कर रहे पहरा
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा टोला बर्तानी में दो दिन पूर्व जंगल से निकलकर आए एक तेंदुए ने गांव के बाहर एक बच्चे को जबड़े में भरकर जंगल के तरफ भाग गया । जिसके बाद तेंदुए के हमले से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, आज एक बार फिर तेंदुए ने एक महिला पर गाँव के पास जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को लक्ष्मीपुर के एक सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । जंहा महिला की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है, वही तेंदुआ वन विभाग और स्थानीय पुलिस के पकड़ से दूर है। जिसके चलते गांव में एक डर और खौफ का माहौल बना हुआ है। गांव के लोगों का कहना है तेंदुआ अभी भी गांव के तरफ आ रहा है। जिससे लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं । दिन में गांव के लोगो को तेंदुए से बचाने मे लाठी-डंडों सिलाई शकरपारे दे रहे है। वंही वन विभाग और पुलिस के जवान दो दिनो से जंगल के किनारे डटे हुए है लेकिन तेंदुआ अभी पकड़ा नही आ सका है ।
बताया गया है कि तेंदुआ गांव का शांत माहौल देखकर गांव की तरफ आने का प्रयास करता है लेकिन लोगों का शोर-शराबा सुनकर वापस लौट जा रहा है। जंगल के आसपास है आधा दर्जन गांव के लोग इसमें काफी दहशत में हैं जिसके कारण दिन और रात दोनों टाइम दर्जनों युवक गोल बनाकर लाठी-डंडे से लैस होकर गांव का चक्कर काट रहे।
इस संबंध में फॉरेस्ट विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ को गांव में घुसने से रोकने और उसे बीच जंगल में भेजने के प्रयास में विभाग के लोग जुटे हुए है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे