सोनौली–गोरखपुर सड़क चौड़ीकरण का जिन्न आया बाहर,सोनौली में नापने की कार्यवाही शुरू
सोनौली–गोरखपुर सड़क चौड़ीकरण का जिन्न आया बाहर, सोनौली में नापने की कार्यवाही शुरू
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली से गोरखपुर सड़क चौड़ीकरण का जिन एक बार फिर फाइल से बाहर निकल आया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए बुधवार को तीन विभागों की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली के गजर जोतिया में मुख्य सड़क के दोनो तरफ 25-25 मी० नापा जा रहा है।
खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली टू गोरखपुर पर पूरा कार्य प्रारंभ हो गया है । सोनौली से 2 किलोमीटर दूर काली मंदिर से सड़क चौड़ी करण के लिए नापी की कार्रवाई शुरू हो गई है। कल 3 विभागों के लिए बनाई गई एक टीम द्वारा बीच सड़क से दोनों तरफ 25 -25 मीटर नापा जा रहा है।
इस संबंध में सड़क नाप रहे टीम का नेतृत्व कर रहे राजस्व विभाग एक सदस्य ने बताया कि एनएच के चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ होने से पहले सड़क की नापने की कार्रवाई चल रही है । नाप कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित किए जाएंगे। सड़क नापने के लिए राजस्व विभाग, भूमि अध्याप्ति विभाग,एनएच विभाग की एक संयुक्त टीम बनी है।
सड़क नापने की कार्रवाई से सोनौली क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर रहने वाले गजरजयोतियां के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
महाराजगंज प्रदेश।





