नौतनवा तहसील मे इवीएम मशीन से प्रशासन वोटरो को कर रहा जागरूक
नौतनवा तहसील मे इवीएम मशीन से प्रशासन वोटरो को कर रहा जागरूक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है ।
आज गुरुवार को नौतनवां तहसील में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ईवीएम और वीवी पैट मशीनों से मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे हुए हैं । इस मौके पर नौतनवा उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य ने बताया कि अक्सर मतदान के वक्त मतदाताओं के अंदर मत डालने के बाद भ्रम होता है की हमने वोट कहीं और दिया और वह वोट कहीं और चला गया इन सब मिथ्या को दूर करने के उद्देश्य से ईवीएम मशीन और वीवीपैट से सभी तहसीलों में मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया और सही मतदान हुआ है यह सब बताकर जागरूक किया जा रहा है। ताकि मतदाता अपना वोट डालने के बाद संतुष्ट रहें और किसी भ्रम में ना पड़े ।
बता दे कि नौतनवा तहसील में एक अभियान के तहत मतदाताओं को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान करने की सही प्रक्रिया और जिसे मत दिया है वह उसी को मिला है। इन सभी बिंदुओं पर ईवीएम मशीन और वीवीपैट के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





