राजनीति कैमिस्ट्री है फिजिक्स नहीं——-केंद्रीय गृहमंत्री
राजनीति कैमिस्ट्री है फिजिक्स नहीं– —–केंद्रीय गृहमंत्री
जीत को लेकर अमित शाह ने किया दावा, गठबंधन को लेकर कही ये बात
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रही है। चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी की रोज शिलायांस और लोकार्पण के कार्यक्रम हो रहे है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। वहीं गठबंधन को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कई राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की योजना की खबरें सामने आ रही हैं। हालाकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में कहा था कि राज्य पहले विपक्षी गठबंधनों को खारिज कर चुका है।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि राजनीति कैमिस्ट्री है फिजिक्स नहीं है। यह अनुमान लगाना सही नहीं है कि जब दो पार्टियां साथ आती हैं, तो वोट बैंक जुड़ जाते हैं। यूपी में भाजपा बड़ी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।’ सत्तारूढ़ भाजपा ने साल 2017 विधानसभा चुनाव में 403 में से 325 सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। आगे भी करेगी।
बता दे कि हालहि में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सपा के साथ चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्टी ने संकेत दिए थे कि वे सपा के साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ सकती है। वहीं, सपा ने भी दोनों पार्टियों के साथ आने के संकेत दिए थे। बीते महीने ही यादव में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था।
(उत्तर प्रदेश सूत्र)





