रामदास आठवले बोले- सपा को मिलेगी 40 से 50 सीटें
रामदास आठवले बोले- सपा को मिलेगी 40 से 50 सीटें
कांग्रेस ने कई बार दिया धोखा–रामदास आठवले ।
आई एन न्यूज कुशीनगर डेस्क:
यूपी विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 400 सीट जीतने के दावे पर अपने चुटीले अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 400 में से एक जीरो निकालने के बाद जो बचेगा उतनी सीट ही अखिलेश यादव जीत पाएंगे, उन्हें 40 से 50 सीट ही मिलनी है। उन्होंने कहा कि दलित वोट पर सिर्फ आरपीआई का ही अधिकार है इसलिए हम अपना अधिकार लेने ही यूपी में आए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और आरपीआई मिलकर सपा पर बुलडोजर चलाएंगे।
बता दे कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सपा पर हमला बोला है। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले बहुजन कल्याण यात्रा लकेर कुशीनगर पहुंचे आठवले ने विपक्षी दलों पर निशाना साधतेे हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की दादागिरी सिर्फ नरेंद्र मोदी ही खत्म कर सकते हैं। इसलिए इस देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है। नरेंद्र मोदी देश का संविधान बनाने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को मानने वाले हैं, इसीलिए केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।
उत्तर प्रदेश।





