पंजाब- लुधियाना कोर्ट के अंदर धमाका,एक की मौत, चार घायल

पंजाब- लुधियाना कोर्ट के अंदर धमाका,एक की मौत, चार घायल

पंजाब- लुधियाना कोर्ट के अंदर धमाका,एक की मौत ,चार घायल
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क;
पंजाब के लुधियाना में आज गुरुवार को कोर्ट के अंदर धमाका हो गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
खबरो के मुताबिक लुधियाना कोर्ट के वाशरूम में यह धमाका हुआ है। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस धमाके के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य नेताओं ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है। कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में यह धमाका दोपहर लगभग12 बजकर 22 मिनट पर हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इससे बाथरूम की दीवारें भी टूट गईं। वहीं आसपास के कमरों के शीशे भी टूट गए। लुधियाना की जिला अदालत परिसर में विस्फोट पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “मैं लुधियाना जा रहा हूं।
विधानसभा चुनाव करीब आते ही कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं। सरकार अलर्ट है दोषी पाए जाने वालों को छोड़ा नहीं जाएंगा।
बता दें पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विस्फोट पर दुख जताते हुए कहा कि पंजाब पुलिस को मामले की तह तक जाना चाहिए कैप्टन ने ट्वीट में कहा, “लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाके की विचलित करने वाली खबर आई है। दो लोगों की मौत की खबर सुनकर मन काफी दुखी है। घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। (सूत्र)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे