माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 12 की मौत, कई घायल

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 12 की मौत, कई घायल

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 12 की मौत, कई घायल
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार सुबह-सुबह भगदड़ होने की खबर है। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया गया। वहां अब तक 10 से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।
खबरो के मुताबिक नए साल के मौके पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ में शनिवार सुबह-सुबह भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में अब तक 12 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल में जारी है। झस हादसे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है।
हादसे की जानकारी आज सुबह रियासी पुलिस कंट्रोल रूम से दी गई। अधिकारियों के अनुसार, त्रिकुटा पर्वत पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। इसकी सूचना मिलते ही वहां वरिष्ठ अधिकारी व बोर्ड प्रतिनिधि पहुंच गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर गोपाल दत्त ने बताया कि मृतक श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के हैं। पहले भगदड़ में उन्होंने 6 मौत की पुष्टि की थी।
डाक्टर गोपाल दत्त ने बताया, ‘अभी तक 6 शव हमारे पास आ गए हैं। लेकिन अभी हमारे पास सटीक डाटा नहीं मिला है। 6 शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और जो घायल है उनका इलाज नारायणा अस्पताल में चल रहा है, अभी तक घायलों की भी पुष्टि नहीं हुई है।’
माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से कुछ लोग घायल हुए हैं, बचाव अभियान जारी है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे