परसामलिक- एसडीएम ने 75 बोरी उर्वरक पकड़ा, तस्कर उर्वरक छोड़ भागे
परसामलिक- एसडीएम ने 75 बोरी उर्वरक पकड़ा, तस्कर उर्वरक छोड़ भागे
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
परसामलिक थाना क्षेत्र बेलभार गांव में एसडीएम नौतनवा ने तस्करों को घेरकर 75 बोरी यूरिया खाद बरामद कर लिया, किंतु तस्कर भागने में सफल रहे।
खबरों के मुताबिक आज शुक्रवार की दोपहर को नेपाल सीमा से सटे परसामलिक थाना क्षेत्र के बेलभार गांव में मुखबिर की सूचना पर एसडीएम नौतनवा ने तस्करों को घेरा तो तस्कर यूरिया खाद फेंक कर भाग खड़ा हुए और कुल 75 बोरी खाद एसडीएम ने बरामद किया। जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया है । पुलिस उसे कस्टम विभाग को सौपेगी।
एसडीएम नौतनवा राम सजीवन मौर्य ने बताया कि बेलभार गांव में छापेमारी कर 75 बोरी उर्वरक बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


