गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढाने के लिए उमड़ा जन सैलाब
गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढाने के लिए उमड़ा जन सैलाब
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क;
मकर संक्रांति के पावन पर्व परआज 14 जनवरी को शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी चढ़ाकर समूचे जनमानस के लिए सुख व समृद्धि की कामना कर रहे है। आज भोर में तीन से चार बजे तक गुरु गोरखनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना किए। इसके बाद सबसे पहले मंदिर की और उसके बाद नेपाल के राजपरिवार की खिचड़ी चढ़ाई गपी। इसी के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
बता दे की 14 जनवरी की रात 8:49 बजे मकर संक्रांति हो गई। शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आस्था व श्रद्धा के साथ खिचड़ी का महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तर प्रदेश, बिहार तथा देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आए लाखों श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 सौ से अधिक स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं। साथ ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। दोनों तरफ से एक बार में लगभग 50-50 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि मंदिर में एक साथ ज्यादा भीड़ न होने पाए।
गोरखनाथ मंदिर में कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जा रहा है। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि खिचड़ी चढ़ाने आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। जो लोग मास्क लगाकर नहीं आएंगे, उन्हें मास्क प्रदान किया जाएगा। मास्क लगाने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश।





