नौतनवा बार एसोसिएशन तथा ह्यूमन राइट्स एंटी करप्शन ने मास्क वितरण कर किया जागरूक

नौतनवा बार एसोसिएशन तथा ह्यूमन राइट्स एंटी करप्शन ने मास्क वितरण कर किया जागरूक

नौतनवा बार एसोसिएशन तथा ह्यूमन राइट्स एंटी करप्शन ने मास्क वितरण कर किया जागरूकनौतनवा बार एसोसिएशन तथा ह्यूमन राइट्स एंटी करप्शन ने मास्क वितरण कर किया जागरूक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
मकर संक्रांति के अवसर पर आज नौतनवा तहसील में अधिकारियों सहित विभिन्न स्थानों से आने वाले लोगों को बार एसोसिएशन तथा ह्यूमन राइट्स एंटी करप्शन जिलाध्यक्ष महाराजगंज ऋषि जयसवाल की अगुवाई में निशुल्क मास्क वितरण किया गया।
आज शनिवार को नौतनवा तहसील में
राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा, ऋषि जयसवाल जिलाध्यक्ष महाराजगंज
ह्यूमन राइट्स एंटी करप्शन की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी नौतनवा कार्यालय के सभी पुलिसकर्मियों के बीच मास्क वितरण कर क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्र को मास्क भेट किया, साथ ही नौतनवां के आंख अस्पताल के समस्त मरीज सहित उनके परिजनों को मास्क दिया गया।
निशुल्क मास्क वितरण के इस क्रम में आज नौतनवा तहसील में आने वाले तमाम लोगों मैं मास्क वितरित कर कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को सचेत करते जागरूक किया।
इस मौके पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मास्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब भी अपने घरों से निकले मुंह पर मास्क लगाएं एक दूसरे के बीच शारीरिक दूरी बनाकर रखें तभी हम लोग कोरोना वायरस से बच सकते हैं ।
इस मौके पर मुख्य रुप से बंटी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे