UP-नेताओं का दल-बदल जारी,अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की अटकले चर्चा में

UP-नेताओं का दल-बदल जारी,अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की अटकले चर्चा में
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की अटकले काफी चर्चा में है। इसको लेकर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह हमारे परिवार का मामला है और सब ठीक है।
बता दे कि अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको हमारे परिवार की ज्यादा चिंता है, लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। इससे पहले रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपर्णा यादव को लेकर कहा था कि वह पहले पार्टी के लिये काम करें, फिर कोई उम्मीद करें। साथ ही कहा था कि उनको समाजवादी पार्टी में ही रहना चाहिए।
बताते चले कि अपर्णा यादव ने 2017 विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्‍हें हार मिली थी। अपर्णा को भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने हार दी थी। वहीं, वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और अपने इंटरव्‍यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती दिख रही हैं। फिलहाल चर्चा है कि वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं। अपर्णा यादव अपनी बयानें को लेकर काफी चर्चा में रहती है। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी है। अपर्णा के पिता का नाम अरविंद सिंह बिष्ट है, जो कि समाजवादी सरकार सूचना आयुक्त रह चुके हैं। वहीं, उनकी मां लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं। ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री रखने वाली अपर्णा शास्त्रीय गायिका भी हैं। जबकि उनकी शादी प्रतीक से साल 2010 में हुई थी। अपर्णा राजनीति में दिलचस्‍पी रखती हैं, तो वहीं प्रतीक लखनऊ में जिम चलाने के साथ रियल स्टेट का कारोबार करते हैं।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे