नौतनवा विधानसभा से भाजपा के कई नेताओं ने अपना बोरिया बिस्तर समेटा
नौतनवा विधानसभा से भाजपा के कई नेताओं ने अपना बोरिया बिस्तर समेटा
नौतनवां चुनाव डेस्क:
महाराजगंज जिले के नौतनवा विधानसभा 316 पर इस समय पूरे जनपद के लोगों की नजर टिकी हुई है। हर कोई यह जानने का प्रयास कर रहा है कि भाजपा सपा और कांग्रेस से किसे टिकट मिल रहा है। अखबार के दफ्तरों से लेकर दिल्ली मे बैठे नेताओं को फोन करके लोग जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वही नौतनवा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दावेदारी करने वाले कई नेता अपना झंडा बैनर समेट कर जहां से आए थे वहां के लिए प्रस्थान भी कर गए हैं। उन्हें लगा कि भारतीय जनता पार्टी से उन्हें टिकट मिलने वाला नहीं है। ऐसे में इस समय नौतनवा विधानसभा के सिटिंग विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नाम को लेकर काफी चर्चा है।
सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक
नौतनवा विधानसभा का 2022 में बीजेपी गठबंधन से अमनमणि त्रिपाठी का टिकट लगभग फ़ाइनल माना जा रहा है। सिर्फ औपचारिक रूप से घोषणा होना ही बाकी है। जल्द ही अमनमणि त्रिपाठी निषाद पार्टी से उम्मीदवार घोषित होंने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
सूत्रों के हवाले से जो जानकारी आ रही है वह यह है कि अमनमणि त्रिपाठी का निषाद पार्टी से टिकट फाइनल स्टेज में है केवल घोषणा होना बाकी है । इस खबर को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह है। समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है वह यह है कि समाजवादी पार्टी से कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक चला तो कांग्रेस पार्टी से रमाकांती त्रिपाठी को टिकट मिलना लगभग तय है, जो चर्चा में है।
हालांकि टिकट को लेकर पल पल अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं। पूरे जिले के लोगों का नौतनवा विधानसभा के प्रत्याशियों पर नजर टिकी हुई है।
(पूरी खबर सूत्रों पर आधारित है, इंडो नेपाल न्यूज इन खबरो की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।)


