विस चुनाव: पहले चरण के मतदान मे सपा ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी के लगाए आरोप
विस चुनाव: पहले चरण के मतदान मे सपा ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी के लगाए आरोप
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है आज यानी 10 फरवरी को 11 जिलों के 58 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं। वहीं राज्य में पहले चरण के मतदान से पहले सपा ने कई बूथों पर वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज कराई है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव में गड़बड़ी करा रही है। इसके साथ सपा का आरोप है कि आगरा में एक बुजुर्ग का वोट कर्मचारियों ने कमल पर वोट डलवा दिया है। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग में बूथों पर अनियमितता की शिकायत लगातार दर्ज करा रही है।
सपा ने पहले चरण के मतदान के दौरान भाजपा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और एसपी का कहना है कि कैराना और शामली में वोटरों को धमकी दी जा रही है और उन्हें लाइन से हटाया जा रहा है। वही पार्टी ने चुनाव आयोग में दर्ज शिकायत में कहा कि मेरठ की सिवालखास विधानसभा -43, बूथ संख्या 81, 82 पर वोट डालने पहुंच रहे मतदाताओं ये कहकर लौटाया जा रहा है कि आपका मतदान हो चुका है। इसके साथ ही सपा का कहना है कि आगरा जिले की बाह विधानसभा-94, बूथ नंबर 287, 288 पर भाजपा उम्मीदवार पक्षालिका सिंह के पति और बीजेपी नेता अरिदमन सिंह, उनकी पार्टी के नेताओं को धमकी दे रहे हैं। वहीं मतदान के बीच सपा लगातार चुनाव आयोग में भाजपा के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा रही हैं। एसपी ने कहा कि चुनाव आयोग को शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने चाहिए।
उत्तर प्रदेश।





