गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में भाजपा व (एस) ने 15 विधायकों का कटा टिकट

गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में भाजपा व (एस) ने 15 विधायकों का कटा टिकट

गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में भाजपा व (एस) ने 15 विधायकों का कटा टिकट
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
विधायकों का टिकट काटने के मामले में भारतीय जनता पार्टी व उसके सहयोगी अपना दल (एस) सबसे आगे रही है।
बता दे की दोनों मंडलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। कुछ सीटें भाजपा की सहयोगी दलों को मिली हैं, लेकिन सभी पुराने विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि संगठन में काम करने वाले ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।
भाजपा ने गोरखपुर के 50 फीसदी विधायकों का टिकट काट दिया है। जिले में विधानसभा की नौ सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने आठ सीटें जीती थीं। इनमें से चार वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं मिला है। शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल, चौरीचौरा से विधायक संगीता यादव, सहजनवां से विधायक शीतल पांडेय और खजनी से विधायक संत प्रसाद को टिकट नहीं दिया गया है। संतकबीरनगर एक विधायक का टिकट कट गया है जब कि श्रीराम की सीट बदली है। मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल का टिकट काट दिया गया है। यह सीट भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के खाते में गई है। नए प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। खलीलाबाद से भाजपा विधायक जय चौबे ने सपा का दामन थाम लिया है। भाजपा ने इस सीट से नए प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह योगी सरकार में मंत्री व धनघटा (सुरक्षित) सीट से विधायक श्रीराम चौहान की सीट बदल गई है। अब उन्हें गोरखपुर की खजनी (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे