108 एंबुलेंस की तत्परता से 38 लोगों को मिला जीवनदान

108 एंबुलेंस की तत्परता से 38 लोगों को मिला जीवनदान

108 एंबुलेंस की तत्परता से 38 लोगों को मिला जीवनदान
रहीमाबाद में हुए सड़क दुर्घटना के पीडितों को पहुंचाया अस्पताल।

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
एंबुलेंस की 108 नंबर सेवा ने सड़क दुर्घटना के शिकार 38 लोगों को जीवनदान दिया है। बीती रात हुई दुर्घटना के पीडितों की मदद के लिए 20 एंबुलेंस लगायी गयी थी। जिला समन्वयक शैलेष तिवारी ने सभी एंबुलेंस के बीच समन्वय स्थापित किया।
प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि रात 11 बजे सूचना मिली कि बस पलट गयी है और लोग घायल हो गये हैं। मौके पर चार एंबुलेंस तुरंत भेजी गयी। इसके बाद आवश्यकतानुसार अन्य एंबुलेंस भेजी गयी। सामान्य तौर पर घायल लोगों को सहजनवां सीएचसी भर्ती कराया गया। गंभीर तौर पर घायल 12 लोगों को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भी मरीज भर्ती कराए गये। उन्होंने बताया की गंभीर बीमारियों के मरीजों को आकस्मिक दिक्कत होने पर, इंसेफेलाइटिस मरीजों व दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए 108 नंबर एंबुलेंस की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे