प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे लुंबिनी, नेपाल के प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ किए भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे लुंबिनी, नेपाल के प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ किए भव्य स्वागत
गुड्डू जायसवाल /महेश गुप्ता
आई एन न्यूज लुंबिनी डेस्क:
भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल स्थित महात्मा बुद्ध की धरती लुंबिनी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुंबिनी में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए एक विशेष भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचे है। भारत के प्रधानमंत्री का नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध प्रार्थना केंद्र और सभागार के पास बने हेलीपैड पर अपने भारतीय समकक्ष मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री देउबा की पत्नी डॉ. आरजू राणा देउबा, गृह मंत्री बालकृष्ण खान, विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का, भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री रेणुकुमारी यादव, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रेम बहादुर अली और शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री देवेंद्र पौडेल ने सभा का भब्य स्वागत किया।
लुंबिनी के मुख्यमंत्री कुल प्रसाद केसी, नेपाल सरकार के मुख्य सचिव शनारदास बैरागी, विदेश सचिव भरतराज पौडेल, भारत में नेपाल के राजदूत डॉ शंकर शर्मा, काठमांडू में भारतीय दूतावास के कार्यवाहक राजदूत नम्या खंपाल ने भी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित हुए लोगों कहां खिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया है।
रूपंदेही नेपाल।





