योगी की वेबसाइट पर गौ हत्या को लेकर जनमत संग्रह –

योगी की वेबसाइट पर गौ हत्या को लेकर जनमत संग्रह -

योगी की वेबसाइट पर गौ हत्या को लेकर जनमत संग्रह —-

आप भी जनमत संग्रह में हो सकते हैं शरीक www.योगी आदित्यनाथ डॉट इन—देखे 

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के अवैध बूचड़खाने बंद करने की कार्य योजना बनाने और गायों की तस्करी पर पूर्ण पाबंदी के निर्देश के बीच योगी की वेबसाइट पर गौ हत्या को लेकर जनमत संग्रह हो रहा है।

 योगी के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर स्थित कार्यालय में वेबसाइट पर कराए जा रहे इस जनमत संग्रह की पुष्टि करते हुए बताया कि w w w डॉट योगी आदित्यनाथ डॉट इन वेबसाइट पर जनमत संग्रह में शामिल हुआ जा सकता है। वेबसाइट पर आपका मत कॉलम के तहत सवाल किया गया है।

 गौ हत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए जवाब हां या नहीं में देना है। हां करने वालों की संख्या वेबसाइट पर लगभग 50 फ़ीसदी दर्शाई गई है । जबकि नहीं करने वाले 15 फीसदी मे है ।

 मत प्रकट करने वालों को वेबसाइट पर अपना नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज करना है।  उसके बाद सबमिट बटन दबाकर अपनी राय दे देनी है।

 बताया जाता है कि जनमत संग्रह पिछले दो-तीन दिन से चल रहा है। 

स्मरण रहे कि योगी ने राज्य में पशु वधशालाए बंद करने के भाजपा के चुनावी एजेंडा पर अमल शुरू करते हुए बुधवार को ही पुलिस अफसरों को पूरे राज्य में बूचड़खाने बंद करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक योगी ने प्रदेश में गायों की तस्करी पर पूर्ण पाबंदी लगाने और इस मामले में कोई भी जुदाई बर्दाश्त न करने के आदेश भी निर्गत किए हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे