गुजरात की जीत: नौतनवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे,बाटे मिठाई

गुजरात की जीत: नौतनवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे,बाटे मिठाई

गुजरात की जीत: नौतनवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे,बाटे मिठाई
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
गुजरात में भाजपा की बढ़ती जीत को देखते हुए आज नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी की पत्नी श्रीमती निलेश त्रिपाठी के समर्थकों ने वार्ड नंबर 10 में स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पटाखा छोड़कर और लोगों का मुंह मीठा करवा कर नारेबाजी के साथ जीत का जश्न मना रहे है।
आज सुबह गुरुवार करीब 10:30 बजे जैसे ही गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली वह नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 10 में स्थित भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पर एकत्रित होने लगे और कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी कर पटाखा छोड़ते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर भाजपा नेता बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी और योगी के नीतियों ने गुजरात ही नहीं देश के हर कोने कोने मे अपना अलग छाप छोड़ दिया है। गुजरात जिसका एक नमूना है। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजय श्री की तरफ अग्रसर है।
इस मौके पर मुख्य रूप से संजय पाठक, दुर्गेश कुमार, मनीष शुक्ला, दिलीप शर्मा, मोहन विश्वकर्मा, मोहित जायसवाल, उमेश मणि त्रिपाठी, अवधेश मणि, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील गौड़, सरवन गौड़ ,जफर अहमद, दुर्विजय गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे