सोनौली- नेपाल जा रही अल्मुनियम से लदी ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी

सोनौली- नेपाल जा रही अल्मुनियम से लदी ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी

सोनौली- नेपाल जा रही अल्मुनियम से लदी ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत से नेपाल जा रही अल्मुनियम प्लेट से लदी ट्रक एकाएक सोनौली कोतवाली से 100 मीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते चलते पलट गई। ईश्वर का शुक्र था की इस ट्रक की चपेट में कोई आया नहीं और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
बताया गया है कि आज गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे भारतीय ट्रक अल्मुनियम प्लेट लोड कर नेपाल जा रहा था। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्व नेहरू माध्यमिक विद्यालय के सामने एकाएक ट्रक करवट लिया और पलट गया। ट्रक में लोड अल्मुनियम प्लेट मुख्य मार्ग पर पूरी तरह से बिखर गया। ईश्वर का शुक्र था कि उस समय कोई भी वाहन आगे, पीछे या बगल से नहीं गुजर रहा था। जिसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गया।
बताया गया है कि उक्त मालवाहक ट्रक पहले से खराब था उसके एक साइड का कमानी जिसे (सस्पेंशन) कहा जाता है खराब था। लापरवाही के कारण ट्रक एकाएक पलट गया। मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने की खबर जैसे ही सोनौली पुलिस को मिली पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए सड़क को खाली कराने में जुट गए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे