नेपाल: हैप्पी न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे भारतीय पर्यटक

नेपाल: हैप्पी न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे भारतीय पर्यटक

नेपाल: हैप्पी न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे  भारतीय पर्यटक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
अगर आप हैप्पी न्यू ईयर मनाने के लिए नेपाल जा रहे हो तो नेपाल में आप का भव्य स्वागत होगा। इसके लिए नेपाल होटल व्यवसाई संघ सहित पर्यटक संघ संस्था के लोग पलके बिछाए बैठे है। खुले मन से नेपाल जाइए लेकिन सतर्कता भी आवश्यक है। किसी हनीट्रैप के चक्कर में मत पड़िए, सैर सपाटा कर ठंड का मजा लीजिए और नूतन वर्ष 2023 का भब्य स्वागत कीजिए।
बता दें कि इस समय पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में तमाम स्थानों पर नव वर्ष के स्वागत के लिए महोत्सव मनाया जा रहा है। लुंबिनी में खाना महोत्सव को लेकर होटल व्यवसाई संघ खासा उत्साहित है। लुंबिनी के बुद्ध ग्राम में भगवान बुद्ध के जीवन परिचय का साक्षात रुप से दिखाने का व्यवस्था किया गया है। पर्यटकों के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई है। उनके सुरक्षा से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था है। होटल व्यवसायियों का कहना है की खुले मन से नेपाल का भ्रमण करें सब कुछ देखें ठंड का आनंद लें और नूतन वर्ष का स्वागत करें, लेकिन लड़कियों के चक्कर से दूर रहे। हनी ट्रैप की शिकार से बचें, अगर ऐसा कुछ लगे तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।
नेपाल पर्यटन व्यवसायी एवं नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता कहते हैं कि हैप्पी न्यू ईयर मनाने के लिए नेपाल में इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। अभी से पोखरा, काठमांडू, चितवन में होटल बुक किए जा रहे हैं। इस बार हैप्पी न्यू ईयर को नेपाल में महोत्सव के रूप में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे