भैरहवा: सिद्धार्थ नगर पालिका की जनता को दिल से आभार–मेयर इस्तियाक
भैरहवा: सिद्धार्थ नगर पालिका की जनता को दिल से आभार–मेयर इस्तियाक
सिद्धार्थ नगर पालिका को सांप्रदायिकता की आग में झोकने की बड़ी साजिश फेल।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल- भारत के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल रूपंदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका के मेयर को बदनाम करने और भैरहवा को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की एक बड़ी साजिश को सिद्धार्थ नगर पालिका की जनता ने फेल कर दिया।
उक्त बातें इंडो नेपाल न्यूज़ से एक मुलाकात में सिद्धार्थ नगर पालिका के मेयर इश्तियाक खान ने बताया कि नेपाल में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरे वायरल की गई।
जिसमें एक सांड को नगर प्रशासन द्वारा ट्रक में बांधकर कहीं ले जाने की कोशिश की जा रही थी। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि शहर पुलिस के ट्रक नंबर लु 1 ग 362 के पीछे रस्सी से बंधा हुए एक सांड को शहर से बाहर ले जाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है इन छुट्टा लावारिस पशुओं द्वारा आय दिन शहर के सड़कों पर चलते हुए राहगीरों व वाहनों पर हमला कर दिए जाने की कई घटनाएं घटित हुई थी जिस कारण नगर पालिका प्रशासन ने एक मुहिम चलाकर नगरपालिका के अंदर जितने भी छुट्टा पशु थे उन्हें बड़घाट स्थित गौ संरक्षण केंद्र में भेजा जा रहा था जहां इनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था है। सांड को जब पकड़ने की कोशिश की गई तो वह बेकाबू हो गया और नगर पालिका तथा प्रशासन के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों द्वारा इसे रस्सी से बाँधा और फिर उसे ट्रक पर चढ़ाने की कोशिश की गयी जो नाकाम रही और अंत में यह निर्णय लिया गया कि सांड को ट्रक के पीछे बांध कर ट्रक को धीरे धीरे चलाते हुए ले जाया जाय। लेकिन वह कोशिश भी फेल हो गयी क्योकि जैसे ही ट्रक चलने के लिए आगे बढ़ता सांड सड़क पर बैठ जा रहा था। किसी तरह से उसे ले जाया गया। सांड को रस्सी में बांधने के मामले को कुछ लोगों ने दूसरी तरह से तूल दे दिया और एक साजिश के तहत नगर को संप्रदायिकता की आग में जोकने का कुंठित प्रयास किया था।
श्री खान ने कहा कि हमने कभी जात पात की राजनीति नहीं की इंसानियत की राजनीति करते हैं। जो चंद लोगों को पसंद नहीं है। हम भी इंसान हैं, हमारे अन्दर भी भावनाएं हैं इस घटना की वास्तविकता को न समझते हुए इसे धर्म से जोड़कर स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिक साजिस भड़काने का प्रयास किया गया। मैं ऐसे समाज में रहता हूं जहां 80 फीसदी हिंदू हैं और मैं उनकी आस्था और संस्कृति का सम्मान करता हूँ। और अंत में सिद्धार्थ नगर पालिका के प्रत्येक जनता का उन्होंने दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने पूरे स्थित को गंभीरता से समझा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





