नेपाल: काठमांडू से पोखरा जा रही विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत

नेपाल: काठमांडू से पोखरा जा रही विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत

नेपाल: काठमांडू से पोखरा जा रही विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में एक विमान हादसे में 16 व्यक्तियों की मौत की खबर है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि काठमांडू से पोखरा जाते समय पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ ।
बताया गया है कि येति एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान हादसे से पहले नियंत्रण से बाहर हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शी रहे रवींद्र खड़का के मुताबिक विमान उल्टा गिर रहा था।
गिरने के दौरान, विमान पूरी तरह से उल्टा हो गया, यह एक ही बार में आसमान से जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद एक”एक जोर की आवाज आयी।
उन्होंने बताया कि हादसे के 12 मिनट बाद दमकल पहुंची।
घटना ठीक 10:51मिनट सर होने की खबर है। उन्होंने कहा। 68 यात्रियों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर पोखरा जा रहा विमान सेती नदी के घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य अभी भी जारी है।
समाचार लिखे जाने तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे